

ऋषिकेश/रायवाला,27 फरवरी(दिलीप शर्मा): ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत रायवाला स्थित प्रतीत नगर ग्राम सभा की बाल्मीकि बस्ती में विधायक निधि से लगभग ₹10 लाख की लागत से निर्मित 235 मीटर लंबी सीसी सड़क एवं वाल्मीकि मंदिर के सौंदर्यकरण (फर्श टाइल्स सहित) कार्य पूर्ण होने पर शुक्रवार को विधिवत उद्घाटन कर क्षेत्र की सम्मानित जनता को समर्पित किया गया।

लोकार्पण अवसर पर स्थानीय नागरिकों ने ढोल-नगाड़ों के साथ जनप्रतिनिधियों का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। क्षेत्रवासियों ने इस विकास कार्य के लिए आभार व्यक्त करते हुए इसे बस्ती के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि लंबे समय से सड़क की समस्या के कारण आवागमन में कठिनाई होती थी, लेकिन अब सड़क निर्माण से आवागमन सुगम हो गया है।
मंदिर परिसर को मिला नया स्वरूप
सड़क निर्माण के साथ ही वाल्मीकि मंदिर परिसर का भी सौंदर्यकरण किया गया है, जिसमें फर्श पर टाइल्स बिछाई गई हैं। मंदिर परिसर के नवीनीकरण से श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और धार्मिक आयोजनों के दौरान अधिक सुव्यवस्थित वातावरण उपलब्ध होगा। स्थानीय लोगों ने इसे क्षेत्र की आस्था और विकास के समन्वय का उदाहरण बताया।
जनप्रतिनिधियों ने दोहराई विकास के प्रति प्रतिबद्धता
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास एवं मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करना प्राथमिकता है। जनहित के कार्यों को निरंतर गति दी जाएगी तथा प्रत्येक वार्ड और बस्ती तक विकास की धारा पहुंचाई जाएगी।
ये रहे प्रमुख रूप से उपस्थित
कार्यक्रम में संयोजक बबीता कमल कुमार, प्रतीत नगर ग्राम प्रधान राजेश जुगलान, गणेश रावत, राहुल अग्रवाल, अनीता पांचाल, बिना बंगवाल, लक्ष्मी गुरुंग, शेर सिंह, कन्हैयालाल, नितिन, अंकित कुमार सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन जनसहभागिता और विकास के संकल्प के साथ हुआ।









