आस्थाउत्तराखंडऋषिकेश

इंदिरा नगर में श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुए डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल

भागवत कथा सनातन संस्कृति, आध्यात्मिक परंपराओं और जीवन मूल्यों का अनमोल भंडार : डॉ. अग्रवाल

ऋषिकेश,(दिलीप शर्मा): ऋषिकेश के इंदिरा नगर में भाजपा ऋषिकेश मंडल अध्यक्ष मनोज ध्यानी के आवास पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने व्यास पीठ पर विराजमान कथावाचक को नमन कर आशीर्वाद प्राप्त किया और कथा श्रवण कर धर्मलाभ अर्जित किया।

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा सनातन संस्कृति, आध्यात्मिक परंपराओं और जीवन मूल्यों का अनमोल भंडार है। ऐसी धार्मिक आयोजन समाज में संस्कार, सद्भाव, भक्ति और नैतिकता की भावना को मजबूत करते हैं। भागवत कथा के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं और उनके दिव्य संदेशों को आत्मसात करने का अवसर मिलता है।

कार्यक्रम में दर्जाधारी चारु माथुर कोठारी ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा लोगों को सनातन संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने के साथ जीवन में धर्म, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना का संचार करती है।

इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संजय शास्त्री, वरिष्ठ भाजपा नेता संदीप शास्त्री, पूर्व मंडल अध्यक्ष चेतन शर्मा, पूर्व पार्षद शिवकुमार गौतम, पार्षद राजेश दिवाकर, पूर्व जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मी सजवान, दयाराम पांडे सहित अनेक श्रद्धालु एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button