छिद्दरवाला में ग्रामीणों से संवाद कर विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने सुनी जनसमस्याएं
क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान और विकास कार्यों को लेकर ग्रामीणों को दिया आश्वासन


ऋषिकेश,(दिलीप शर्मा): ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने छिद्दरवाला में ग्रामीणों के साथ बैठक कर क्षेत्रीय समस्याओं, विकास कार्यों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर संवाद किया।
बैठक के दौरान ग्रामीणों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं और आवश्यकताओं से विधायक को अवगत कराते हुए सुझाव रखे। डॉ. अग्रवाल ने ग्रामीणों की बातों को गंभीरता से सुना और समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक प्रयास करने का आश्वासन दिया।
डॉ. अग्रवाल ने कहा कि जनता के बीच जाकर संवाद करना और उनकी समस्याओं को समझना जनप्रतिनिधि के दायित्व का अहम हिस्सा है। क्षेत्र के विकास और जनसमस्याओं के निराकरण के लिए निरंतर प्रयास किए जाते रहेंगे।
इस अवसर पर बर्फ सिंह पोखरियाल, शमा पवार, घनश्याम सैनी, लाले जी सहित क्षेत्रीय ग्रामीण एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।



