उत्तराखंडटिहरी गढ़वाल

फफराणगांव के ग्रामीणों की समस्याएं 15 दिन में सुलझाएं : एडीएम

हाईटेंशन विद्युत लाइनों से घिरे गांव में भय और असुरक्षा का माहौल, कृषि भूमि व भवनों से जुड़ी समस्याओं के आकलन के निर्देश

टिहरी गढ़वाल,(दिलीप शर्मा): ग्राम पंचायत मणगांव के फफराणगांव में 400/800 केवी हाईटेंशन विद्युत लाइनों से उत्पन्न समस्याओं को लेकर अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी ने संबंधित अधिकारियों को 15 दिनों के भीतर समाधान करने के निर्देश दिए हैं।

जिला कार्यालय सभागार में आयोजित बैठक में ग्राम प्रधान मुकेश चौहान ने बताया कि फफराणगांव चारों ओर से पावर ग्रिड की हाईटेंशन विद्युत लाइनों से घिरा हुआ है। इसके चलते ग्रामीण भय और असुरक्षा के माहौल में जीवनयापन करने को मजबूर हैं। उन्होंने ग्रामीणों की कृषि भूमि और भवनों से संबंधित समस्याओं के समाधान की मांग उठाई।

मामले को गंभीरता से लेते हुए अपर जिलाधिकारी ने पावर ग्रिड के सीनियर डीजीएम पंकज कुमार को निर्देश दिए कि 15 दिनों के भीतर ग्रामीणों की समस्याओं का निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने प्रभावित कृषि भूमि और भवनों का आकलन तैयार कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने को भी कहा, ताकि ग्रामीणों को राहत मिल सके।

बैठक में तहसीलदार गजा राजेन्द्र गुनसोला, पावर ग्रिड के सीनियर डीजीएम पंकज कुमार, चीफ मैनेजर दिनेश सिंह, राजस्व उप निरीक्षक प्रमिला पठोई सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button