उत्तराखंडऋषिकेश

हरिपुर कला इंटर कॉलेज में शिक्षकों के पद स्वीकृत कराने की मांग

विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने शिक्षा मंत्री को सौंपा ज्ञापन, शिक्षा सचिव को उचित कार्रवाई के निर्देश

ऋषिकेश,(दिलीप शर्मा): ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत से मुलाकात कर हरिपुर कला स्थित स्वामी सत्यमित्रानंद राजकीय इंटर कॉलेज में शिक्षकों के रिक्त एवं आवश्यक पद स्वीकृत करने की मांग की।

डॉ. अग्रवाल ने बताया कि 30 से 35 हजार की आबादी वाले हरिपुर कला क्षेत्र में मात्र एक राजकीय इंटर कॉलेज है। विद्यालय में हिंदी, समाजशास्त्र, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान और गणित जैसे महत्वपूर्ण विषयों के शिक्षकों के पद स्वीकृत नहीं होने से विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।

उन्होंने विद्यार्थियों के भविष्य को देखते हुए आवश्यक विषयों के शिक्षकों के पद शीघ्र स्वीकृत करने का आग्रह किया। इस पर शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने शिक्षा सचिव ज्योति यादव को उचित कार्रवाई के निर्देश दिए।

Related Articles

Back to top button