उत्तराखंडटिहरी गढ़वालसंविधान दिवस

संविधान के मूल्यों को कार्यशैली में आत्मसात करें अधिकारी-कर्मचारी : डीएम नितिका खण्डेलवाल

कलेक्ट्रेट में संविधान दिवस पर हुआ कार्यक्रम, अपर जिलाधिकारी ने संविधान की प्रस्तावना का वाचन कर दिलाई शपथ

टिहरी गढ़वाल(दिलीप शर्मा): संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को जिला कलेक्ट्रेट टिहरी गढ़वाल में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी शैलेंद्र नेगी ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना का वाचन कराते हुए संविधान के मूलभूत आदर्शों एवं मूल्यों के प्रति निष्ठा रखने की शपथ दिलाई।

इसी क्रम में जनपद के विभिन्न विभागों में विभागाध्यक्षों के नेतृत्व में अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा भी संविधान दिवस के अवसर पर शपथ ग्रहण की गई तथा संविधान में निहित मूल्यों एवं आदर्शों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की गई।

मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय

सिंचाई विभाग कार्यालय

इस अवसर पर संविधान में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुता के सिद्धांतों के महत्व पर प्रकाश डाला गया। अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपने शासकीय दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ जनहित की भावना से करने की अपेक्षा की गई। साथ ही संवैधानिक मूल्यों को अपनी कार्यशैली एवं व्यवहार में आत्मसात करने पर जोर दिया गया।

 

SLAO कार्यालय

होम्योपैथी विभाग, जिला अस्पताल बौराड़ी

कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने संविधान के आदर्शों का पालन करने के साथ ही लोकतांत्रिक मूल्यों, राष्ट्रीय एकता और अखंडता को बनाए रखने का संकल्प लिया।

जिला प्रोबेशन कार्यालय

जिला सांख्यिकी कार्यालय

इस अवसर पर एसडीएम धनोल्टी एवं आईएएस अंशुल भट्ट, वैयक्तिक अधिकारी चंदन शाह, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अनिल कुमार एवं केशव गैरोला, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी धीरेंद्र पुंडीर सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button