आस्थाउत्तराखंडऋषिकेश

खाटू श्याम बाबा के जन्मोत्सव पर भजन संध्या में शामिल हुए डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल

मनीराम रोड पर आयोजित संगीतमय भजन कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने भजनों के माध्यम से किया बाबा का गुणगान, विधायक ने की सुख-समृद्धि की कामना

ऋषिकेश,(दिलीप शर्मा): मनीराम रोड स्थित ऋषिकेश में देवउठनी एकादशी के पावन अवसर पर खाटू श्याम बाबा के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में संगीतमय भजन संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने शिरकत कर बाबा खाटू श्याम के चरणों में शीश नवाया और आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस दौरान डॉ. अग्रवाल ने श्रद्धालुओं के साथ बैठकर भक्तिमय भजनों का श्रवण किया। भजनों की मधुर प्रस्तुतियों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। बड़ी संख्या में मौजूद श्रद्धालुओं ने बाबा खाटू श्याम का गुणगान कर अपनी श्रद्धा प्रकट की।

इस अवसर पर डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजन हमारी समृद्ध सनातन संस्कृति और परंपराओं को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे आयोजनों से समाज में भक्ति, श्रद्धा, आपसी प्रेम और सद्भाव की भावना को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने बाबा खाटू श्याम से सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनाए रखने की कामना की।

कार्यक्रम में पार्षद सोनू प्रभाकर, अमन सडाना, राजकुमार सडाना, मनोज अग्रवाल, मोहित अग्रवाल, विष्णु तिवारी, अमित राजपूत, अमित शर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button