उत्तराखंडटिहरी गढ़वालनरेंद्र नगरसम्मेलन

नरेंद्रनगर में भाजपा का शक्ति केंद्र सम्मेलन, संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं ने भरी हुंकार

हुकम सिंह भंडारी ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का किया आह्वान, बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर दिया जोर।         

नरेंद्रनगर/टिहरी (दिलीप शर्मा): उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़े के अंतर्गत नरेंद्रनगर ग्रामीण भाजपा मंडल की ओर से शक्ति केंद्र सम्मेलन का आयोजन उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ किया गया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में जिला पंचायत सदस्य हुकम सिंह भंडारी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने संगठन की मजबूती, संगठनात्मक गतिविधियों और पार्टी की भावी कार्ययोजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। साथ ही केंद्र एवं प्रदेश सरकार की ओर से जनहित में संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए उनके लाभ आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

हुकम सिंह भंडारी ने कहा कि संगठन की वास्तविक ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। कार्यकर्ताओं की सक्रियता और आपसी समन्वय से ही संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाया जा सकता है। उन्होंने सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं से सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।

सम्मेलन में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संगठन को बूथ स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने तथा केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के समापन पर नरेंद्रनगर ग्रामीण भाजपा मंडल अध्यक्ष रमेश सिंह पुंडीर ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं का सम्मान ही भाजपा की पहचान है।

Related Articles

Back to top button