उत्तराखंडऋषिकेशक्राइमपुलिस बुलेटिन

ऋषिकेश में राह चलते युवक से 1लाख 36 हजार का मोबाइल छीनने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Samsung Galaxy S25 Ultra मोबाइल और वारदात में प्रयुक्त स्कूटी बरामद, पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दोनों को दबोचा

ऋषिकेश/देहरादून(दिलीप शर्मा): राह चलते व्यक्ति का महंगा मोबाइल फोन छीनकर फरार हुए दो आरोपियों को ऋषिकेश पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छीना गया करीब 1 लाख 36 हजार रुपये कीमत का Samsung Galaxy S25 Ultra मोबाइल फोन और वारदात में प्रयुक्त Honda Activa स्कूटी बरामद की है। दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार, 17 नवंबर 2026 को गुमानीवाला के मनसा देवी निवासी विकास पुत्र गिरीश ने कोतवाली ऋषिकेश में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि वह दोपहर करीब 1:30 बजे मनसा देवी फाटक से फोन पर बात करते हुए पैदल अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान स्कूटी सवार दो अज्ञात व्यक्ति पीछे से आए और उनके हाथ से Samsung Galaxy S25 Ultra मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए। मोबाइल की कीमत करीब 1 लाख 36 हजार रुपये बताई गई।

शिकायत के आधार पर कोतवाली ऋषिकेश में मुकदमा अपराध संख्या 607/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 304(2) में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश के निर्देशन में आरोपियों की गिरफ्तारी एवं घटना के अनावरण के लिए पुलिस टीम गठित की गई।

मुखबिर की सूचना पर स्कूटी समेत पकड़े गए आरोपी

पुलिस टीम 19 नवंबर को आरोपियों और घटना में प्रयुक्त स्कूटी की तलाश में जुटी थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि मोबाइल छीनने की घटना में शामिल दो व्यक्ति स्कूटी सहित मनसा देवी फाटक से नटराज की ओर जाने वाली सड़क के किनारे खड़े हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर दोनों संदिग्धों को स्कूटी समेत पकड़ लिया।

पूछताछ और तलाशी के दौरान उनके कब्जे से शिकायतकर्ता का छीना गया Samsung Galaxy S25 Ultra मोबाइल फोन बरामद हुआ। साथ ही वारदात में प्रयुक्त Honda Activa स्कूटी संख्या UK14J-3273 भी बरामद की गई। बरामदगी के आधार पर पुलिस ने मुकदमे में BNS की धारा 317(2)/3(5) की बढ़ोतरी की है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमन गोड (24 वर्ष) पुत्र अंगद गोड, मूल निवासी ग्राम इन्दोली, थाना ऊभान, जनपद बलिया (उत्तर प्रदेश), हाल निवासी चंद्रेश्वर नगर, ऋषिकेश तथा हिमांशु शर्मा (26 वर्ष) पुत्र वीरेन्द्र शर्मा, निवासी मोहल्ला धर्मकांटा, मीरगंज, जनपद बरेली (उत्तर प्रदेश), हाल निवासी बापू ग्राम, आईडीपीएल, ऋषिकेश के रूप में हुई है।

ये सामान हुआ बरामद

1. Samsung Galaxy S25 Ultra मोबाइल फोन, अनुमानित कीमत 1,36,000 रुपये।

2. वारदात में प्रयुक्त Honda Activa स्कूटी संख्या UK14J-3273

यह पुलिस टीम रही शामिल

आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक कविन्द्र राणा, हेड कांस्टेबल अमित राणा, कांस्टेबल संदीप भट्ट और कांस्टेबल अशोक कुमार शामिल रहे।

ऋषिकेश पुलिस के अनुसार, दोनों गिरफ्तार आरोपियों को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button