उत्तराखंडटिहरी गढ़वाल

30 वरिष्ठ नागरिक जागेश्वर धाम की तीर्थयात्रा पर रवाना

दीनदयाल मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना के तहत 20 महिलाएं और 10 पुरुष शामिल, जनप्रतिनिधियों ने दिखाई हरी झंडी

टिहरी गढ़वाल, 21 नवंबर(दिलीप शर्मा): दीनदयाल मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना के तहत पर्यटन विभाग की ओर से प्रतापनगर ब्लॉक के रोम मुखेम, मुखमाल गांव, दीनगांव और पोखरी गांव के 30 वरिष्ठ नागरिकों को जागेश्वर धाम की तीर्थयात्रा के लिए रवाना किया गया। दल में 20 महिलाएं और 10 पुरुष शामिल हैं।

इस अवसर पर क्षेत्र पंचायत सदस्यों एवं ग्राम प्रधान ने हरी झंडी दिखाकर तीर्थयात्रियों को रवाना किया।

जिला पर्यटन विकास अधिकारी सोबत सिंह राणा ने बताया कि योजना के तहत इस वर्ष अब तक 215 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों को विभिन्न तीर्थस्थलों की यात्रा कराई जा चुकी है। वरिष्ठ नागरिकों को तीर्थाटन की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Related Articles

Back to top button