उत्तराखंडटिहरी गढ़वालसंविधान दिवस

संविधान दिवस पर पांच वरिष्ठ अधिवक्ता सम्मानित

कलेक्ट्रेट में गोष्ठी एवं परिचर्चा आयोजित, जिलाधिकारी ने संवैधानिक मूल्यों और नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहने का किया आह्वान

 

टिहरी गढ़वाल(दिलीप शर्मा): संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में गोष्ठी एवं परिचर्चा आयोजित की गई। कार्यक्रम में जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने संविधान के मूल्यों, आदर्शों, लोकतांत्रिक परंपराओं और नागरिक अधिकारों की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए सभी से अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करने की अपील की।

इस अवसर पर पांच वरिष्ठ अधिवक्ताओं राजेंद्र सिंह, जयेंद्र दत्त सकलानी, केसर सिंह राणा, हरपाल सिंह रौतेला और दिनेश चंद्र सेमवाल को स्मृति चिह्न, शॉल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इनमें से तीन अधिवक्ताओं को सम्मानित किया गया।

गोष्ठी में समान नागरिक संहिता, भू-कानून संशोधन अधिनियम-2025, नकल विरोधी कानून, धर्म स्वतंत्रता अधिनियम सहित विभिन्न कानूनों के प्रावधानों पर चर्चा की गई। इसके बाद जिलाधिकारी सहित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने संविधान की उद्देशिका का सामूहिक वाचन कर संवैधानिक मूल्यों के पालन की शपथ ली।

कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल, अपर जिलाधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी, बार एसोसिएशन अध्यक्ष जयवीर सिंह रावत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, अधिवक्ता एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button