उत्तराखंडऋषिकेश

डाकघर की दीवार पर उकेरी जाएगी ऋषिकेश की कला और संस्कृति

‘हमारी कहानी, डाक की जुबानी’ थीम पर फीचर वॉल डिजाइन प्रतियोगिता आयोजित, स्थानीय कलाकार 30 नवंबर तक जमा कर सकेंगे पेंटिंग के प्रारूप

ऋषिकेश,(दिलीप शर्मा): डाक विभाग की ओर से स्थानीय कला, संस्कृति और विरासत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विशेष पहल की जा रही है। इसके तहत मुख्य डाकघर ऋषिकेश में ‘हमारी कहानी, डाक की जुबानी’ थीम पर फीचर वॉल (विशेष दीवार) के डिजाइन एवं स्थापना के लिए प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है।

मुख्य डाकघर ऋषिकेश के नवीनीकरण का कार्य इन दिनों प्रगति पर है। इसी क्रम में डाकघर की एक दीवार पर ऋषिकेश की स्थानीय संस्कृति, कला और ऐतिहासिक विरासत को दर्शाती आकर्षक पेंटिंग बनाई जाएगी। इसके लिए डाक विभाग ने स्थानीय कलाकारों और इच्छुक नागरिकों से पेंटिंग के डिजाइन आमंत्रित किए हैं।

प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के इच्छुक व्यक्ति अपना पेंटिंग प्रारूप पूर्ण बायोडाटा के साथ 30 नवंबर 2026 तक जमा करा सकते हैं। चयनित कलाकृति को मुख्य डाकघर की दीवार पर प्रदर्शित किया जाएगा। इसके साथ ही चयनित कलाकार को उसकी रचनात्मकता के लिए उचित प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की जाएगी।

डाक विभाग की इस पहल का उद्देश्य स्थानीय प्रतिभाओं को मंच उपलब्ध कराने के साथ ही डाकघर को क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान और विरासत के प्रदर्शन का माध्यम बनाना है।

प्रतियोगिता से संबंधित अधिक जानकारी और आवेदन के लिए इच्छुक व्यक्ति मुख्य डाकघर ऋषिकेश के पोस्टमास्टर से संपर्क कर सकते हैं।

संपर्क नंबर : 9411148985

Related Articles

Back to top button