उत्तराखंडटिहरी गढ़वालमुनि की रेती

शिवपुरी में गंगा में डूबे दोनों युवाओं के शव छह दिन बाद बरामद

ऋषिकेश में अलग-अलग स्थानों से मिले युवक और युवती के शव, जल पुलिस, एसडीआरएफ और पीएसी की टीम ने चलाया रेस्क्यू अभियान

मुनिकीरेती/टिहरी(दिलीप शर्मा): शिवपुरी में गंगा नदी में नहाते समय डूबे जयपुर निवासी युवक और युवती के शव छह दिन बाद बरामद कर लिए गए हैं। शनिवार सुबह जल पुलिस, एसडीआरएफ और आपदा राहत दल 40वीं वाहिनी पीएसी की टीम ने सर्च अभियान चलाकर दोनों शवों को नदी से बाहर निकाला।

पुलिस के अनुसार, 22 नवंबर को शिवपुरी में गंगा नदी में नहाते समय लवेश साटिवाल (26) और चेतना मीणा (27) डूब गए थे। शनिवार सुबह करीब 10 बजे युवक का शव सच्चा धाम, ऋषिकेश के नीचे गंगा नदी से, जबकि युवती का शव शत्रुघ्न घाट के समीप बरामद हुआ।

दोनों शवों को अग्रिम कानूनी कार्रवाई के लिए थाना मुनि की रेती पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। मृतकों की पहचान लवेश साटिवाल निवासी जयपुर और चेतना मीणा निवासी प्रताप नगर, जयपुर (राजस्थान) के रूप में हुई है।

Related Articles

Back to top button