कोतवाली ऋषिकेश की कार्यवाही : 11 साल पुराने वारंट में फरार अभियुक्त गिरफ्तार
धारा 138 एनआई एक्ट के मामले में कोर्ट में पेश कर भेजा गया जेल

ऋषिकेश, 26 फरवरी (दिलीप शर्मा): वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून के निर्देश पर जनपद में फरार, वारंटी एवं नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोतवाली ऋषिकेश पुलिस ने एक वांछित वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, वाद संख्या 0731/15, धारा 138 एनआई एक्ट से संबंधित अभियुक्त अनिल जोशी पुत्र तुलसीराम पिछले काफी समय से फरार चल रहा था। उसके विरुद्ध न्यायालय द्वारा गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था।
फ्लैट से दबिश देकर की गिरफ्तारी
दिनांक 25 फरवरी 2026 को मुखबिर की सूचना पर गठित पुलिस टीम ने अभियुक्त को उसके वर्तमान निवास फ्लैट नंबर 201, फॉरेस्ट व्यू अपार्टमेंट, बीईएल रोड, कोटद्वार, जनपद पौड़ी गढ़वाल से गिरफ्तार किया। अभियुक्त मूल रूप से ग्राम उड्डा, नौगांव हीराखाल, यमकेश्वर, पौड़ी गढ़वाल का निवासी है तथा उसकी आयु 34 वर्ष बताई गई है।
गिरफ्तार वारंटी को चिकित्सीय परीक्षण के बाद 26 फरवरी 2026 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
- उपनिरीक्षक राजकुमार
- कांस्टेबल 797 रुपेश कुमार
कोतवाली ऋषिकेश पुलिस द्वारा फरार एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार चेकिंग और दबिश की कार्यवाही जारी है।









