उत्तराखंडटिहरी गढ़वालमुनि की रेती

गजेंद्र सिंह सजवाण का निर्विरोध जिला योजना समिति सदस्य बनने पर भव्य स्वागत

ढोल-नगाड़ों के साथ फूल-मालाओं से किया सम्मानित, पालिका अध्यक्ष नीलम बिजल्वाण ने क्षेत्र में विकास योजनाएं लाने की जताई अपेक्षा

मुनिकीरेती/टिहरी(दिलीप शर्मा): जिला योजना समिति टिहरी गढ़वाल के सामान्य निर्वाचन-2026 में गजेंद्र सिंह सजवाण के निर्विरोध सदस्य निर्वाचित होने पर नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला में उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान ढोल-नगाड़ों की थाप के बीच उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पालिका अध्यक्ष नीलम बिजल्वाण ने गजेंद्र सिंह सजवाण को निर्विरोध निर्वाचित होने पर बधाई दी। उन्होंने उम्मीद जताई कि उनके प्रयासों से मुनिकीरेती-ढालवाला सहित आसपास के क्षेत्रों में विकास योजनाओं को गति मिलेगी और क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी पहल की जाएगी।

वहीं, नवनिर्वाचित सदस्य गजेंद्र सिंह सजवाण ने मुनिकीरेती-ढालवाला, तपोवन और देवप्रयाग क्षेत्र के सभी सभासदों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए योजनाएं लाने और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर सभासद स्वाति पोखरियाल, बबीता रमोला, निशा नेगी, विनोद सकलानी, सभासद प्रतिनिधि अजय रमोला, जेई सचिन, कर अधीक्षक अनुराधा गोयल, प्रधान सहायक कैलाश सेमवाल, सफाई निरीक्षक कमल चौहान, कर निरीक्षक आकाश अग्रवाल, लिपिक विकास सेमवाल, आकाश कैंतुरा, सफाई सुपरवाइजर राजू, महिपाल, मायाराम, बाबू सिंह और मनोज मौजूद रहे।

इसके अलावा अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ मुनिकीरेती के अध्यक्ष कुलदीप, सचिव आकाश तथा उत्तरांचल सफाई संघ मुनिकीरेती के अध्यक्ष अमित सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button