



ऋषिकेश, 17 अक्टूबर(दिलीप शर्मा): पावन शारदीय नवरात्र के सप्तम दिवस पर न्यू स्टार क्लब के संस्थापक, दैनिक सांध्य क्राइम स्टोरी ऋषिकेश के ब्यूरो चीफ एवं राष्ट्रीय बचत अभिकर्ता संगठन के अध्यक्ष के.के. सचदेवा ने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती गीता सचदेवा के साथ हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में शिवालिक पर्वत श्रेणी की पहाड़ियों पर स्थित प्रसिद्ध श्री नैना देवी मंदिर में मां के दिव्य दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने मां काली एवं मां नैना देवी की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

श्री नैना देवी मंदिर देश के प्रमुख शक्तिपीठों में से एक है। 51 शक्तिपीठों में शामिल इस पावन धाम का धार्मिक एवं आध्यात्मिक दृष्टि से विशेष महत्व है। उत्तर भारत की नौ देवी यात्रा में भी इस मंदिर के दर्शन को महत्वपूर्ण माना जाता है। नवरात्र के पावन अवसर पर मां के दर्शन कर के.के. सचदेवा एवं उनकी धर्मपत्नी ने आध्यात्मिक शांति और ऊर्जा की अनुभूति की।
इस अवसर पर उन्होंने मंदिर के पूज्य महंत मुकेश जी से भी आशीर्वाद प्राप्त किया। महंत मुकेश जी ने के.के. सचदेवा एवं उनकी धर्मपत्नी को मां की चुनरी ओढ़ाकर तथा प्रसाद भेंट कर सम्मानित किया।
दर्शन के दौरान के.के. सचदेवा ने मां के श्रीचरणों में समस्त प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं खुशहाली की कामना की। साथ ही उन्होंने उत्तराखंड राज्य के निरंतर विकास, प्रगति और समृद्धि के लिए भी प्रार्थना की।
उन्होंने कहा कि मां काली एवं मां नैना देवी की कृपा समस्त प्रदेशवासियों पर सदैव बनी रहे और सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली का संचार हो।





