उत्तराखंडटिहरी गढ़वाल

प्रमोशन न मिलने से आहत टिहरी के सीईओ एसपी सेमवाल ने दिया इस्तीफा

राज्य सरकार की उपेक्षा और आठ महीने से लंबित पदोन्नति का किया उल्लेख,शिक्षा सचिव को पत्र लिखकर जताई पीड़ा

टिहरी गढ़वाल : उत्तराखंड शिक्षा विभाग से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। टिहरी जिले के मुख्य शिक्षा अधिकारी (सीईओ) एस.पी. सेमवाल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने इस्तीफे का कारण राज्य सरकार की उपेक्षा और लंबे समय से प्रतीक्षित प्रमोशन न मिलना बताया है।

सेमवाल ने इस संबंध में शिक्षा सचिव रविनाथ रमन को पत्र भेजा है। पत्र में उन्होंने लिखा कि फरवरी 2025 में उनका प्रमोशन अपर निदेशक पद पर होना तय था, लेकिन आठ महीने बीत जाने के बाद भी यह प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी।

उन्होंने स्पष्ट किया कि पदोन्नति की सभी आवश्यक योग्यताएं पूरी करने के बावजूद उन्हें लगातार नजरअंदाज किया गया। इस वजह से वे मानसिक रूप से आहत और व्यथित महसूस कर रहे हैं।

एस.पी. सेमवाल के इस्तीफे की खबर ऐसे समय में आई है, जब प्रदेशभर में शिक्षक विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं। ऐसे में इस इस्तीफे ने शिक्षा विभाग और सरकार की कार्यप्रणाली पर नए सवाल खड़े कर दिए हैं।

Related Articles

Back to top button