
ऋषिकेश, 03 सितम्बर – ऋषिकेश कोतवाली पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक अभियुक्त को दबोचने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार अभियुक्त स्कूटी से अंग्रेजी शराब की तस्करी कर रहा था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर चलाए जा रहे इस अभियान के अंतर्गत कोतवाली ऋषिकेश पुलिस की टीम द्वारा 2 सितम्बर 2025 को डंक वाली गली, बस अड्डा के पीछे चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त को धर दबोचा गया।
पुलिस के अनुसार पकड़ा गया अभियुक्त बलवीर सिंह पंवार पुत्र स्व. कृपाल सिंह पंवार, निवासी टिहरी फार्म रायवाला, जिला देहरादून (उम्र 49 वर्ष) है। उसके कब्जे से स्कूटी (संख्या- UK-14 H-2410, नीले रंग की एक्टिवा) से 48 पव्वे अंग्रेजी शराब (इम्पीरियल ब्लू व्हिस्की) बरामद किए गए।
पुलिस ने बताया कि अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली ऋषिकेश में मुकदमा अपराध संख्या- 430/2025, धारा 60/72 Excise Act के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया जा रहा है, साथ ही उसके आपराधिक इतिहास की जानकारी भी खंगाली जा रही है।
बरामदगी में शामिल पुलिस टीम
- कांस्टेबल 138 मोहकम सिंह
- कांस्टेबल 434 पुष्पेंद्र सिंह
ऋषिकेश पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध शराब व मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा।









