उत्तराखंडजनता दरबारटिहरी गढ़वाल

जनता दरबार में डीएम ने सुनीं 37 शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

भूमि सीमांकन, सड़क से मकान को खतरा और खोखा आवंटन समेत विभिन्न समस्याओं पर अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश

नई टिहरी, (दिलीप शर्मा): जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जनता दरबार में 37 शिकायतें एवं मांग पत्र प्राप्त हुए। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इस दौरान सीएम हेल्पलाइन एवं जन समर्पण पोर्टल पर लंबित शिकायतों की समीक्षा करते हुए डीएम ने निस्तारित प्रकरणों को तत्काल पोर्टल पर अपडेट करने को कहा। जिला योजना की समीक्षा में समय से धनराशि व्यय करने और बकाया धनराशि के लिए मांग पत्र उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।

जनता दरबार में ग्राम कन्स्यूड़ निवासी सुंदर सिंह की पैतृक भूमि के सीमांकन, बौराड़ी बस अड्डे पर खोखा आवंटन, झाला-कोटी मार्ग का पानी मकान की ओर आने से भवन को खतरा होने तथा ओपन मार्केट बौराड़ी में दुकान के सामने रास्ता बाधित किए जाने संबंधी शिकायतें उठीं। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

वहीं, ग्राम स्वाड़ी निवासी दिव्यांग अनिल सुयाल की फिंगरप्रिंट समस्या के कारण बैंक केवाईसी नहीं होने और किसान सम्मान निधि सहित बैंकिंग सुविधाओं का लाभ न मिल पाने की शिकायत पर सीएमओ एवं जिला समाज कल्याण अधिकारी को कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल, सीएमओ डॉ. राम प्रकाश, एसडीएम कमलेश मेहता, डीडीओ मोहम्मद असलम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button