राज्य स्थापना दिवस पर टिहरी में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन
6 और 7 नवंबर को खो-खो, टेबल टेनिस और मिनी मैराथन में खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम
नई टिहरी, 01 नवंबर(दिलीप शर्मा): उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर जनपद टिहरी गढ़वाल में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। खेल निदेशालय उत्तराखंड एवं जिला प्रशासन टिहरी गढ़वाल के तत्वावधान में जिला खेल कार्यालय नरेंद्रनगर की ओर से 6 और 7 नवंबर को खो-खो, टेबल टेनिस तथा मिनी मैराथन प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।
जिला क्रीड़ा अधिकारी दीपक रावत ने बताया कि प्रतियोगिताओं में बालक एवं बालिका वर्ग के खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकेंगे। प्रतियोगिताओं का कार्यक्रम इस प्रकार है—
प्रतियोगिताओं का कार्यक्रम-
खो-खो प्रतियोगिता
- तिथि : 6 एवं 7 नवंबर 2026
- वर्ग : ओपन बालक एवं बालिका वर्ग
- स्थान : श्री सुमन इंटर कॉलेज, चंबा।
टेबल टेनिस प्रतियोगिता
- तिथि : 6 नवंबर 2026
- स्थान : टीटी हॉल, जिला खेल कार्यालय, नरेंद्रनगर।
मिनी मैराथन (खुली दौड़)
- तिथि : 6 नवंबर 2026
- स्थान : श्री पूर्णानंद स्टेडियम, मुनि की रेती।
जिला क्रीड़ा अधिकारी ने जनपद के अधिक से अधिक खिलाड़ियों से प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने की अपील की है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिताओं में शामिल होने वाले खिलाड़ियों के लिए जलपान की व्यवस्था रहेगी। वहीं, विजेता एवं उपविजेता टीमों और खिलाड़ियों को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
पंजीकरण एवं संपर्क
प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने तथा पंजीकरण संबंधी जानकारी के लिए जिला खेल कार्यालय के सहायक प्रशिक्षक वहीद अहमद (9456130071), राजीव पेटवाल (9634792925) एवं सुमित जोशी (9557396263) से संपर्क किया जा सकता है।





