उत्तराखंडऋषिकेशश्रद्धांजलि

सरदार पटेल की जयंती पर डॉ. अग्रवाल ने किया नमन

बोले- 500 से अधिक रियासतों का एकीकरण कर पटेल ने रखी मजबूत भारत की नींव

ऋषिकेश,31 अक्टूबर(दिलीप शर्मा): ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर अपने कैंप कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर डॉ. अग्रवाल ने कहा कि सरदार पटेल का देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने में अतुलनीय योगदान रहा है। उन्होंने स्वतंत्रता के बाद 500 से अधिक रियासतों का भारतीय संघ में विलय कर राष्ट्र निर्माण में ऐतिहासिक भूमिका निभाई।

उन्होंने कहा कि सरदार पटेल के ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के सपने को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साकार करने की दिशा में कार्य कर रहे हैं। वर्ष 2014 से उनकी जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। गुजरात के केवड़िया में स्थापित 182 मीटर ऊंची ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ सरदार पटेल के विराट व्यक्तित्व और राष्ट्र के प्रति समर्पण का प्रतीक है।

इस मौके पर भाजयुमो जिला अध्यक्ष शिवम टुटेजा, राहुल कश्यप, प्रियांशु कुमाई, मनोरमा देवी, पूनम पंवार, शशि देवी, अखिल गुलियाल, आयुष गुलियाल, अमनदीप राणा और रजनी बेलवाल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button