सरदार पटेल की जयंती पर टिहरी में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस
जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने अधिकारियों और कर्मचारियों को दिलाई राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा बनाए रखने की शपथ




टिहरी गढ़वाल(दिलीप शर्मा): लौह पुरुष एवं भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर शनिवार को जनपद टिहरी गढ़वाल में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने कलेक्ट्रेट परिसर में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई।

जिलाधिकारी ने सभी को राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने के साथ ही देशवासियों के बीच आपसी सद्भाव, भाईचारे और एकजुटता की भावना को मजबूत करने का संकल्प दिलाया।
उन्होंने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने स्वतंत्रता के बाद देश की विभिन्न रियासतों का एकीकरण कर अखंड भारत के निर्माण में ऐतिहासिक भूमिका निभाई थी। उनके इसी अतुलनीय योगदान के सम्मान में प्रतिवर्ष 31 अक्टूबर को उनकी जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई जाती है।
इस अवसर पर कलेक्ट्रेट के विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।





