



ऋषिकेश(दिलीप शर्मा): रेड फोर्ट इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के दो होनहार विद्यार्थियों शौर्य धौंडियाल (कक्षा 10) और नोएल यादव (कक्षा 7) का चयन 69वीं राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप के पिस्टल इवेंट्स के लिए हुआ है।

दोनों निशानेबाजों ने देहरादून की त्रिशूल शूटिंग रेंज में आयोजित 35वीं ऑल इंडिया जी.वी. मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप-2026 में प्रतिभाग किया था। अब वे 26 नवंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक मध्य प्रदेश शूटिंग अकादमी, भोपाल में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय के चेयरमैन डॉ. शूरवीर सिंह बिष्ट, प्रधानाचार्या तरंग बेली, उप-प्रधानाचार्य देवेंद्र बिष्ट और अकादमिक प्रमुख अमित गांधी ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का परिणाम है।
दोनों विद्यार्थियों के चयन से विद्यालय में खुशी का माहौल है।





