उत्तराखंडऋषिकेशशोक

राज्य आंदोलनकारी मोहनलाल असवाल का 85 वर्ष की आयु में निधन

आईडीपीएल फैक्ट्री में उच्च पद पर दी सेवाएं, श्यामपुर के गुलजार फार्म के निवासी थे अस्वाल

ऋषिकेश (दिलीप शर्मा): उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी एवं आईडीपीएल फैक्ट्री में उच्च पद पर सेवाएं दे चुके मोहनलाल असवाल का 85 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने 27 अक्टूबर को शाम चार बजे एम्स ऋषिकेश में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर है।

मोहनलाल असवाल श्यामपुर स्थित गुलजार फार्म के निवासी थे। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान आईडीपीएल फैक्ट्री में उच्च पद पर रहते हुए सेवाएं दीं। इसके साथ ही वे उत्तराखंड राज्य आंदोलन से भी जुड़े रहे।

उनके परिवार में चार बेटियां और एक बेटा है। उनकी दो बेटियां सरकारी विद्यालयों में अध्यापिका के पद पर कार्यरत हैं, जबकि एक बेटी योग प्रशिक्षक हैं। उनकी एक अन्य बेटी राजस्व उपनिरीक्षक के पद पर सेवाएं दे रही हैं। उनका बेटा निजी क्षेत्र में कार्यरत है।

मोहनलाल असवाल के निधन से उनके परिवार और परिचितों में शोक व्याप्त है। उनके निधन को क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है। उनको श्रद्धांजलि देने कई सामाजिक संगठन एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि  उनके आवास पर पहुंचे और शोक प्रकट किया।

Related Articles

Back to top button