उत्तराखंडटिहरी गढ़वालराष्ट्रीय एकता दिवस
सरदार पटेल की जयंती पर मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस
सीडीओ वरुणा अग्रवाल ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिलाई राष्ट्र की एकता और अखंडता की शपथ




टिहरी गढ़वाल(दिलीप शर्मा): लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर शनिवार को विकास भवन में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने की शपथ दिलाई।

इससे पूर्व सीडीओ सहित उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान सभी ने देश की एकता और अखंडता बनाए रखने के साथ आपसी सद्भाव एवं भाईचारे को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।





