उत्तराखंडऋषिकेशविकास कार्य

11 लाख से बनेगी सड़क, महापौर ने किया शुभारंभ

आवास विकास की गली नंबर-3 में शुरू हुआ निर्माण कार्य, वार्ड-17 के लोगों को मिलेगी राहत।

ऋषिकेश (दिलीप शर्मा): नगर निगम ऋषिकेश की ओर से शहर में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार और विकास कार्यों को गति दी जा रही है। इसी क्रम में रविवार को महापौर शम्भू पासवान ने वार्ड संख्या-17 के अंतर्गत आवास विकास की गली नंबर-3 में लगभग 11 लाख रुपये की लागत से होने वाले सड़क निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया।

सड़क निर्माण कार्य शुरू होने से क्षेत्रवासियों को लंबे समय से चली आ रही समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है। सड़क खराब होने के कारण स्थानीय निवासियों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद क्षेत्र में आवाजाही अधिक सुगम और सुविधाजनक हो सकेगी।

इस अवसर पर महापौर शम्भू पासवान ने कहा कि नगर निगम के प्रत्येक वार्ड में समान रूप से विकास कार्य कराना उनकी प्राथमिकता है। शहरवासियों को बेहतर सड़क, जल निकासी सहित अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए नगर निगम लगातार प्रयास कर रहा है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कार्यदायी संस्था को निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने तथा निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।

वहीं, क्षेत्रीय पार्षद राम कुमार संगर ने सड़क निर्माण कार्य को प्राथमिकता देने पर महापौर का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि गली नंबर-3 की सड़क खराब होने से स्थानीय लोगों को लंबे समय से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। सड़क निर्माण पूरा होने से क्षेत्रवासियों को राहत मिलेगी और उनकी पुरानी मांग भी पूरी होगी।

इस दौरान क्षेत्रीय पार्षद राम कुमार संगर सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक एवं स्थानीय निवासी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button