




ऋषिकेश(दिलीप शर्मा): लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर कोतवाली ऋषिकेश परिसर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान 31 अक्टूबर को शाम 5:30 बजे प्रोजेक्टर के माध्यम से राष्ट्रीय एकता दिवस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन सुना और राष्ट्रीय एकता दिवस के आयोजन का लाइव प्रसारण देखा।

कार्यक्रम में थाना क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों, सीएलजी (कम्युनिटी लाइजनिंग ग्रुप) के सदस्यों, पूर्व सैनिकों सहित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
इस अवसर पर राष्ट्र की एकता, अखंडता और आपसी सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया गया। वक्ताओं ने सरदार वल्लभभाई पटेल के योगदान को स्मरण करते हुए देश की एकता और अखंडता को मजबूत बनाए रखने में प्रत्येक नागरिक की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।
कार्यक्रम के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों को राष्ट्रीय एकता के सूत्र में बांधने तथा आपसी सहयोग, सद्भाव और भाईचारे की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया।





