उत्तराखंडपौड़ीरथ यात्रास्वर्ग आश्रम

स्वर्गाश्रम क्षेत्र में श्रद्धा और भक्ति के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा

गीता आश्रम से शुरू हुई यात्रा विभिन्न धार्मिक संस्थानों से होते हुए वेद निकेतन पहुंची, जगह-जगह हुआ पुष्पवर्षा और पूजन के साथ स्वागत

ऋषिकेश(दिलीप शर्मा): स्वर्गाश्रम क्षेत्र में रविवार को गीता आश्रम के तत्वावधान में भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ निकाली गई। रथयात्रा में बड़ी संख्या में साधु-संतों, श्रद्धालुओं, स्थानीय नागरिकों और आश्रम के कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग कर भगवान जगन्नाथ के जयकारे लगाए। पूरे क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय हो उठा।

रथयात्रा का शुभारंभ गीता आश्रम में भगवान जगन्नाथ के विधिवत पूजन-अर्चन के साथ हुआ। इस अवसर पर महामंडलेश्वर एवं ट्रस्ट के संरक्षक स्वामी ललितानंद गिरि ने विशेष अतिथि के रूप में भगवान जगन्नाथ का पूजन किया। इसके बाद भगवान जगन्नाथ का रथ श्रद्धालुओं की सहभागिता के साथ यात्रा के लिए रवाना हुआ।

रथयात्रा गंगा चौक, लक्ष्मी नारायण मंदिर, गीता भवन, साधु समाज मार्केट और परमार्थ निकेतन होते हुए वानप्रस्थ आश्रम पहुंची। यहां से यात्रा वेद निकेतन पहुंची, जहां कुछ समय विश्राम के बाद पुनः गीता आश्रम लौटकर संपन्न हुई। यात्रा मार्ग में विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं की ओर से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान जगन्नाथ का पूजन एवं स्वागत किया गया।

इस दौरान स्वामी सर्वात्मानंद, स्वामी दिव्यानंद, महंत मनोज प्रपन्नाचार्य, महंत रवि प्रपन्नाचार्य, रामकृष्ण पोखरियाल, अभिषेक शर्मा, इंद्र प्रकाश अग्रवाल, नगर पंचायत स्वर्गाश्रम की अध्यक्ष बिंदिया अग्रवाल, नगर पंचायत लक्ष्मणझूला की पूर्व अध्यक्ष शकुंतला राजपूत, योगी चेतन, ट्रस्ट अध्यक्ष कृष्ण आधार मिश्रा, प्रबंधक त्रिभुवन उपाध्याय, पंकज शर्मा, शिव कुमार चतुर्वेदी, प्रमिला शाह और शशि गुप्ता सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

रथयात्रा का स्वर्गाश्रम क्षेत्र में जगह-जगह धार्मिक संस्थाओं, सामाजिक संगठनों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों की ओर से भव्य स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में स्वर्गाश्रम के प्रबंधक श्रीवास्तव, युवा व्यापार मंडल के गणेश शर्मा, उमाशंकर गौतम, मनीष राजपूत, अनिल, किशोरी लाल, स्वामी गुरुचरण दास, डालमिया कोठी के विजय दीक्षित, माधव अग्रवाल, विजय शर्मा और योगी विष्णु पाणिग्रही सहित क्षेत्र के अनेक सम्मानित नागरिक शामिल रहे।

विशेष बात यह रही कि स्वर्गाश्रम, गीता भवन, परमार्थ निकेतन, वानप्रस्थ आश्रम और वेद निकेतन के प्रबंधकों एवं कार्यकर्ताओं ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान जगन्नाथ का पूजन कर रथयात्रा का स्वागत किया। विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण भी किया गया।

कार्यक्रम का संचालन भानु मित्र शर्मा ने किया। रथयात्रा के समापन पर भगवान जगन्नाथ की आरती एवं विधिवत पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर डॉ. दीपक गुप्ता ने गीता आश्रम की ओर से कार्यक्रम में शामिल सभी संत-महात्माओं, गणमान्य अतिथियों, धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों तथा श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button