उत्तराखंडऋषिकेशजनता दरबार

गौहरी माफी के विकास कार्यों के लिए विधायक निधि से 10 लाख देने की घोषणा

जनता मिलन कार्यक्रम में डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल का स्वागत, बुजुर्गों का किया सम्मान; सर्वांगीण विकास को बताया प्राथमिकता

ऋषिकेश, (दिलीप शर्मा): गौहरी माफी में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल का क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने बुजुर्गों का माल्यार्पण कर सम्मान किया और उनका आशीर्वाद लिया।

पूर्व प्रधान रोहित नौटियाल ने गौहरी माफी में बाढ़ सुरक्षा कार्य, विद्युत लाइनों की बंचिंग केबल और सड़क सुदृढ़ीकरण सहित विभिन्न विकास कार्यों के लिए डॉ. अग्रवाल का आभार जताया।

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि ऋषिकेश विधानसभा का सर्वांगीण विकास उनकी प्राथमिकता है। जनता की समस्याओं का समाधान और मूलभूत सुविधाओं का विस्तार निरंतर किया जा रहा है। उन्होंने मंदिर निर्माण, सड़क निर्माण सहित अन्य विकास कार्यों के लिए विधायक निधि से 10 लाख रुपये देने की घोषणा की।

कार्यक्रम में रायवाला मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र बिष्ट, उपप्रधान आनंद रावत, दिलीप सिंह रावत, मनोज डंगवाल, मानसिंह कलुड़ा, सुरेंद्र रावत, विक्रम गौनियाल, रवि रावत, अमीषा रावत, प्रीति भंडारी, शुभम मदवान, आदित्य सती, वैभव अरोड़ा और कृष्ण चंद्र जगूड़ी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button