उत्तराखंडऋषिकेशजनहित

डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने जरूरतमंदों को वितरित किए सहायता राशि के चेक

कैंप कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में 4.37 लाख रुपये की आर्थिक मदद, करंट से घायल युवक को 1 लाख की सहायता

ऋषिकेश, 21 फरवरी(दिलीप शर्मा): ऋषिकेश के विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने अपने ऋषिकेश स्थित कैंप कार्यालय में आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद व्यक्तियों को सहायता राशि के चेक वितरित किए। इस दौरान कुल 4 लाख 37 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई।

कार्यक्रम में गीता नगर निवासी अर्पित नेगी, जो कुछ समय पूर्व बिजली का करंट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए थे, उनके उपचार हेतु 1 लाख रुपये का चेक प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त अन्य जरूरतमंद व्यक्तियों को कुल 3 लाख 37 हजार रुपये की धनराशि के 20 चेक वितरित किए गए।

इस अवसर पर डॉ. अग्रवाल ने कहा कि समाज के कमजोर वर्गों की सहायता करना प्रत्येक जनप्रतिनिधि और नागरिक का दायित्व है। उन्होंने कहा कि जनसेवा ही उनका सर्वोच्च उद्देश्य है और भविष्य में भी जरूरतमंदों की हरसंभव सहायता के लिए वह सदैव तत्पर रहेंगे।

कार्यक्रम में ऋषिकेश मंडल अध्यक्ष मनोज ध्यानी, पार्षद अजय दास, पूर्व पार्षद शिव कुमार गौतम, एकांत गोयल, दीपक बिष्ट, हरपाल राणा, सत्यपाल राणा सहित अन्य कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button