उत्तराखंडऋषिकेशपुलिस बुलेटिन

ऋषिकेश पुलिस की बड़ी कार्यवाही : 7 ग्राम अवैध स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

नशा मुक्त अभियान के तहत कोतवाली पुलिस की सख्त कार्यवाही

ऋषिकेश, 26 फरवरी (दिलीप शर्मा): जनपद देहरादून को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली ऋषिकेश पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हुए 7.00 ग्राम अवैध स्मैक (हेरोइन) के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा क्षेत्र में लगातार चेकिंग अभियान और दबिश की कार्यवाही की जा रही है।

चेकिंग के दौरान गोपेश्वर मंदिर के पास पकड़ा गया आरोपी

पुलिस टीम ने 25 फरवरी 2026 को गोपेश्वर मंदिर के पास स्थित ग्राउंड के किनारे चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध युवक को रोका। पूछताछ और तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक पन्नी में रखी पानी की बोतल तथा सफेद पारदर्शी पन्नी में रखा डलीनुमा पदार्थ बरामद हुआ। मौके पर क्राइम डिटेक्शन किट से जांच करने पर पदार्थ स्मैक पाया गया।
तौलने पर बरामद स्मैक का शुद्ध वजन 7.00 ग्राम निकला।

हरिद्वार से खरीदकर ऋषिकेश में करता था बिक्री

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान रवि कुमार (33 वर्ष) पुत्र सूरजपाल सिंह, निवासी कृष्णानगर कॉलोनी, आईडीपीएल ऋषिकेश के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह स्मैक हरिद्वार से खरीदकर कम कीमत में लाता था और अधिक दामों में बेचकर मुनाफा कमाता था। जिस व्यक्ति से उसने स्मैक खरीदी, उसका नाम-पता उसे ज्ञात नहीं है।

एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज

अभियुक्त के विरुद्ध थाना ऋषिकेश में मु0अ0सं0 79/2026, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को 26 फरवरी 2026 को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

अपराधिक इतिहास की जांच जारी

पुलिस द्वारा अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।

बरामद माल

  • 7.00 ग्राम अवैध स्मैक (हेरोइन)

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम

  • उपनिरीक्षक देवेन्द्र पंवार
  • हेड कांस्टेबल 242 अजय कुमार
  • कांस्टेबल 158 प्रदीप कुमार

ऋषिकेश पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जनपद को नशा मुक्त बनाने के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Related Articles

Back to top button