ऋषिकेश में दिनदहाड़े युवक पर चापड़ से हमला, दो आरोपी हिरासत में
परशुराम चौक की घटना से क्षेत्र में मचा हड़कंप, पुलिस कर रही मामले की जांच

नीरज सेमवाल सी.ओ. ऋषिकेश
ऋषिकेश, (दिलीप शर्मा): ऋषिकेश के परशुराम चौक पर दिनदहाड़े एक युवक पर चापड़ से हमला किए जाने की घटना सामने आई है। हमले में युवक घायल हो गया, जिसे तत्काल उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। इस संबंध में नीरज सेमवाल, सीओ ऋषिकेश ने बताया कि हमले में शामिल दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। प्रारंभिक पूछताछ की जा रही है और घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, मामले में आगे की वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि घटना के संबंध में ठोस साक्ष्य जुटाए जा सकें।









