उत्तराखंडवीवीआईपी कार्यक्रम
ऋषिकेश पुलिस द्वारा मय पुलिस बल/एसएशबी/ एटीएस/बीडीएस के साथ लक्षमण झूला मार्ग स्थित श्री हेमकुण्ड साहिब गुरुद्वारा मे 22 मई को वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत चलाया गया सर्च अभियान


देहरादून / ऋषिकेश, 21 मई : कोतवाली ऋषिकेश ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह द्वारा दिए गए आदेश के अनुपालन में दिनांक 21-05-2025 को श्री हेमकुंड साहिब गुरुद्वारा ऋषिकेश में श्री गुरूद्वारा हेमकुण्ट साहब यात्रा दिनांक 22.05.2025 से शुभारम्भ के अवसर पर श्री गुरूद्वारा हेमकुण्ट साहब लक्ष्मण झूला रोड़ ऋषिकेश मे प्रस्तावित वीवीआईपी कार्यक्रम एवं वर्तमान परिपेक्ष में आतंकवादी घटनाओं के दृष्टिगत कोतवाली ऋषिकेश द्वारा मय पुलिस बल / एसएसबी /एटीएस/बीडीएस के साथ मय डाँग स्कोर्ट के साथ मिलकर सर्च अभियान चलाया गया। सर्च अभियान मे श्री गुरूद्वारा परिसर / क्षेत्र मे किसी प्रकार की संदिग्ध वस्तु नही पायी गयी ।










