Blogउत्तराखंडऋषिकेशदेहरादूनपुलिस बुलेटिन

ऋषिकेश में 7.43 ग्राम स्मैक के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार

IDPL गोलचक्कर पर पुलिस की कार्यवाही, NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज; नशा तस्करी के खिलाफ अभियान जारी

ऋषिकेश,15 जुलाई(दिलीप शर्मा): जनपद देहरादून को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के तहत ऋषिकेश पुलिस ने 7.43 ग्राम अवैध स्मैक (हेरोइन) के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

चेकिंग अभियान के दौरान हुई गिरफ्तारी

कोतवाली ऋषिकेश पुलिस द्वारा क्षेत्र में लगातार गश्त और सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 14 जुलाई को पुलिस टीम ने IDPL गोलचक्कर के पास चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध युवक को रोककर पूछताछ की। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 7.43 ग्राम स्मैक बरामद हुई।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान आदि (19 वर्ष) पुत्र सरगम नाथ, निवासी गली नंबर-16, काले की ढाल, ऋषिकेश के रूप में हुई है।

पूछताछ में किया बड़ा खुलासा

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह कबाड़ बेचने का काम करता है। उसने कथित तौर पर काले की ढाल क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति से स्मैक खरीदी थी और उसे IDPL क्षेत्र में बेचकर मुनाफा कमाने की योजना बना रहा था। आरोपी ने पुलिस के सामने अपना अपराध स्वीकार करते हुए भविष्य में इस तरह का कार्य नहीं करने की बात कही।

NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली ऋषिकेश में मु.अ.सं. 305/2026 के तहत धारा 8/21 NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।

नशा तस्करों के खिलाफ अभियान रहेगा जारी

ऋषिकेश पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब, चरस, स्मैक, गांजा और अन्य मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस का कहना है कि नशे के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम

  • उपनिरीक्षक अमित कुमार
  • कांस्टेबल शैलेन्द्र
  • कांस्टेबल गौरव
  • कांस्टेबल अंकुर

Related Articles

Back to top button