उत्तराखंडटिहरी गढ़वालहरेला पर्व

हरेला उत्सव-2026: टिहरी में 16 जुलाई को तीन स्थानों पर होंगे पौधरोपण एवं पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम

नई टिहरी,(दिलीप शर्मा): हरेला उत्सव-2026 के अवसर पर जनपद टिहरी गढ़वाल में गुरुवार, 16 जुलाई 2026 को विभिन्न स्थानों पर पौधरोपण एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और स्थानीय नागरिकों की सहभागिता रहेगी।

जिला सूचना कार्यालय से जारी सूचना के अनुसार

1. पहला कार्यक्रम भोनाबागी (टीसीआर), टिहरी में अपराह्न 12:00 बजे आयोजित होगा। इसमें जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि सहभागिता करेंगे।

2. दूसरा कार्यक्रम ग्राम परोगी, विकासखंड जौनपुर में अपराह्न 12:00 बजे आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के प्रभारी मंत्री श्री गणेश जोशी होंगे।

3. वहीं तीसरा कार्यक्रम पीटीसी, नरेंद्रनगर में अपराह्न 3:30 बजे आयोजित होगा, जिसमें प्रदेश के वन मंत्री श्री सुबोध उनियाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

जिला प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों से निर्धारित समय पर कार्यक्रमों में सहभागिता सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है। हरेला उत्सव के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण और प्रकृति के प्रति जनजागरूकता का संदेश दिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button