उत्तराखंडऋषिकेशजनहित

गीता नगर में जनता मिलन कार्यक्रम, विधायक प्रेमचंद अग्रवाल का भव्य स्वागत

मृत्युंजय महादेव मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक निधि से ₹10 लाख देने की घोषणा, बोले—जनता की समस्याओं का समाधान सर्वोच्च प्राथमिकता

ऋषिकेश, 29 अगस्त(दिलीप शर्मा): ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के गीता नगर में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में क्षेत्रीय जनता एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत एवं सम्मान किया। कार्यक्रम के दौरान विधायक ने क्षेत्रवासियों से संवाद करते हुए उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली तथा विकास कार्यों को लेकर अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

मृत्युंजय महादेव मंदिर में किया जलाभिषेक

जनता मिलन कार्यक्रम में पहुंचने से पूर्व डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने गीता नगर स्थित मृत्युंजय महादेव मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना एवं जलाभिषेक किया। उन्होंने भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लेते हुए क्षेत्र एवं प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और मंगल की कामना की।

इस अवसर पर उन्होंने मंदिर के जीर्णोद्धार एवं आवश्यक विकास कार्यों के लिए विधायक निधि से ₹10 लाख देने की घोषणा की। घोषणा के बाद मंदिर समिति एवं क्षेत्रीय लोगों ने विधायक का आभार व्यक्त किया।

बिजली, पानी, सड़क और नाली जैसी मूलभूत सुविधाओं पर जोर

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि क्षेत्र की जनता की समस्याओं का समाधान करना और मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि बिजली, पानी, सड़क, नाली समेत जनहित से जुड़े विकास कार्यों को लगातार गति दी जा रही है।

उन्होंने कहा कि जनता से सीधे संवाद के माध्यम से उनकी आवश्यकताओं और समस्याओं को समझकर विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा। क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए जनप्रतिनिधि और जनता के बीच निरंतर संवाद आवश्यक है।

पार्षद ने गिनाए क्षेत्र में हुए विकास कार्य

कार्यक्रम में क्षेत्रीय पार्षद दिनेश रावत ने डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि विधायक के नेतृत्व में गीता नगर क्षेत्र में बिजली, पानी और सड़क सहित विभिन्न मूलभूत सुविधाओं के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हुए हैं।

पार्षद ने मृत्युंजय महादेव मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक निधि से ₹10 लाख देने की घोषणा के लिए भी डॉ. अग्रवाल का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि मंदिर के विकास से स्थानीय श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों को सुविधाएं मिलेंगी।

बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग रहे मौजूद

जनता मिलन कार्यक्रम में मंदिर समिति के अध्यक्ष के.के. शर्मा, संरक्षक प्रमोद कुमार, सदस्य सरबजीत यादव, प्रदीप गोयल, सत्यप्रकाश जुगलान, आवेश नेगी, हेमा नैनवाल, सुनील उनियाल, विपिन रावत, विजय जुगलान, मयंक पाण्डे, महेंद्र पंवार और बलबीर नेगी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक, भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button