उत्तराखंडऋषिकेशपुलिस बुलेटिन

ऋषिकेश पुलिस की तत्परता से घर से नाराज होकर निकली नाबालिग बालिका सकुशल परिजनों के सुपुर्द

त्रिवेणी घाट पर अकेली घूमती मिली बालिका को चीता पुलिस ने तत्काल थाने पहुंचाया, पूछताछ के बाद परिजनों से किया संपर्क

ऋषिकेश, 1 सितंबर(दिलीप शर्मा): ऋषिकेश पुलिस की तत्परता, संवेदनशीलता और मानवीय कार्यशैली के चलते घर से नाराज होकर निकली एक नाबालिग बालिका को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। बालिका के सकुशल मिलने से परिजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस टीम का आभार जताया।

पुलिस के अनुसार, 31 अगस्त 2026 को नाबालिग बालिका त्रिवेणी घाट, ऋषिकेश में अकेली घूमती हुई मिली। बालिका को वहां मौजूद चीता पुलिस कर्मियों ने तत्काल सुरक्षा की दृष्टि से थाने पहुंचाया। पुलिस ने बालिका से संवेदनशीलता के साथ आवश्यक पूछताछ की। पूछताछ में बालिका ने अपना नाम-पता बताते हुए अपने पिता का नाम दिनेश चौहान बताया। उसने पुलिस को बताया कि वह किसी बात से नाराज होकर अपने घर से निकलकर ऋषिकेश आ गई थी।

बालिका द्वारा बताए गए पते के आधार पर ऋषिकेश पुलिस ने तत्काल उसके परिजनों से संपर्क स्थापित किया। पुलिस द्वारा आवश्यक सत्यापन एवं औपचारिकताएं पूरी करने के बाद बालिका को सकुशल उसके पिता दिनेश चौहान, निवासी वार्ड नंबर 8, डांग अस्पताल के निकट, नारायणगढ़, अंबाला, हरियाणा के सुपुर्द कर दिया गया।

अपनी बेटी को सकुशल पाकर परिजनों के चेहरे पर राहत साफ दिखाई दी। उन्होंने ऋषिकेश पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस की सजगता और संवेदनशीलता के कारण उनकी बेटी सुरक्षित वापस मिल सकी। परिजनों ने पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।

पुलिस की संवेदनशील कार्यशैली बनी भरोसे की मिसाल

इस पूरे घटनाक्रम में ऋषिकेश पुलिस ने केवल अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन ही नहीं किया, बल्कि नाबालिग की सुरक्षा और भावनात्मक स्थिति को ध्यान में रखते हुए संवेदनशीलता का परिचय भी दिया। समय रहते बालिका को सुरक्षित संरक्षण में लेकर परिजनों तक पहुंचाने की कार्रवाई पुलिस की सतर्कता और मानवीय दृष्टिकोण को दर्शाती है।

बालिका को सकुशल बरामद करने वाली पुलिस टीम

  • उपनिरीक्षक निखलेश बिष्ट
  • कांस्टेबल 1368 सोहन
  • कांस्टेबल 189 हिमांशु

Related Articles

Back to top button