उत्तराखंडऋषिकेशसम्मानित

सिंधी बिरादरी ने सुशील छाबड़ा को किया सम्मानित

मुख्यमंत्री धामी से ‘शाइनिंग स्टार ऑफ उत्तराखंड’ सम्मान मिलने पर झूलेलाल मंदिर में आयोजित हुआ समारोह

ऋषिकेश,13 अक्टूबर(दिलीप शर्मा): मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा ‘शाइनिंग स्टार ऑफ उत्तराखंड’ सम्मान से सम्मानित सुशील छाबड़ा के सम्मान में श्री मनोकामना सिद्ध झूलेलाल मंदिर में सिंधी बिरादरी की ओर से समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान बिरादरी के पदाधिकारियों और सदस्यों ने उन्हें सम्मानित कर उनकी उपलब्धि पर खुशी जताई।

समारोह में सिंधी बिरादरी के अध्यक्ष प्रेम कुमार चंदानी, उपाध्यक्ष इंद्र कुमार गोदवानी, महासचिव कृष्ण कुमार इदनानी, सह-सचिव विजय छाबड़ा, कोषाध्यक्ष राजेश चिचड़ा, बिहारी लाल राजपाल, राजकुमार, वितेन्द्र पाहवा और गिरधारी लाल अरोड़ा मौजूद रहे।

इसके अलावा सिंधी यूथ क्लब के अध्यक्ष गौरव कुकरानी सहित अन्य सदस्य शामिल हुए। सिंधी लेडीज क्लब की ओर से माया चंदानी, भावना इदनानी सहित अन्य सदस्यों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।

Related Articles

Back to top button