उत्तराखंडटिहरी गढ़वालनरेंद्र नगर

मां कुंजापुरी मेले में कैरम और शतरंज प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

अंडर-14 कैरम में 32 और ओपन शतरंज में 18 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, आज से शुरू होंगे ओपन कैरम के मुकाबले

नरेंद्र नगर/टिहरी(दिलीप शर्मा): मां श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले के स्वर्ण जयंती वर्ष के तहत आयोजित खेल प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों का उत्साह देखने को मिल रहा है। कैरम और शतरंज प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा, एकाग्रता और रणनीतिक कौशल का प्रदर्शन किया।

कैरम प्रतियोगिता के संयोजक रमेश असवाल ने बताया कि अंडर-14 वर्ग में 32 बालक-बालिकाएं प्रतिभाग कर रहे हैं। नॉकआउट आधार पर आयोजित मुकाबलों में खिलाड़ियों ने सटीक निशाने और बेहतर खेल कौशल का परिचय दिया।

वहीं, ओपन शतरंज प्रतियोगिता में 18 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के सह-संयोजक शिवम डुंडी और हितेश जोशी ने बताया कि ओपन वर्ग में जूनियर और अनुभवी खिलाड़ियों के बीच मुकाबले हो रहे हैं। खिलाड़ियों ने अपनी चालों और रणनीति से खेल प्रेमियों का ध्यान आकर्षित किया।

रमेश असवाल ने बताया कि 15 अक्टूबर से ओपन कैरम सिंगल्स और डबल्स प्रतियोगिताएं शुरू होंगी। इनमें क्षेत्र के वरिष्ठ और अनुभवी खिलाड़ी भी प्रतिभाग करेंगे। कैरम और शतरंज प्रतियोगिताएं जारी हैं तथा इनके परिणाम घोषित नहीं हुए हैं।

Related Articles

Back to top button