उत्तराखंडटिहरी गढ़वाल

जिला योजना समिति के 17 सदस्य निर्विरोध निर्वाचित, प्रमाण पत्र वितरित

जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने निर्वाचित सदस्यों से विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपेक्षा की

टिहरी गढ़वाल,14 अक्टूबर(दिलीप शर्मा): जिला योजना समिति निर्वाचन-2026 के तहत जिला पंचायत के निर्वाचित सदस्यों में से 17 सदस्य निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। बुधवार को जिला पंचायत सभागार, बैराड़ी में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने निर्विरोध निर्वाचित सदस्यों को प्रमाण पत्र वितरित किए।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि जिला योजना समिति जनपद की विकास योजनाओं के निर्माण और प्राथमिकताओं के निर्धारण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने सभी निर्वाचित सदस्यों से जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपेक्षा की।

निर्विरोध निर्वाचित सदस्यों में आशीष जोशी, उत्तम सिंह, कविता देवी, जोत सिंह, जोत सिंह, दर्शनी देवी, धनपाल सिंह बिष्ट, पुष्पा, पुष्पा देवी, ममता, लक्ष्मी देवी, विजय देवी, विजय पाल सिंह, विजय लाल, शकुन्तला, शीशपाल और शीशपाल सिंह शामिल हैं।

जिला पंचायत अध्यक्ष इशिता सजवाण ने सभी निर्विरोध निर्वाचित सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष मान सिंह रौतेला, सहायक रिटर्निंग अधिकारी बृजेश कुमार गुप्ता सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button