उत्तराखंडऋषिकेशजनहित

इंदिरा नगर में नाली निर्माण कार्य शुरू, जलभराव से मिलेगी राहत

वार्ड 38 और 39 के मध्य नाली निर्माण से सुधरेगी जल निकासी व्यवस्था

ऋषिकेश(दिलीप शर्मा): इंदिरा नगर में वार्ड संख्या 38 और 39 के मध्य नाली निर्माण कार्य का विधिवत उद्घाटन किया गया। निर्माण कार्य पूरा होने से क्षेत्र की जल निकासी व्यवस्था बेहतर होगी और स्थानीय लोगों को जलभराव की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।

इस अवसर पर पार्षद राजेंद्र प्रेम सिंह बिष्ट, संजू प्रेम सिंह बिष्ट, पूर्व जिला अध्यक्ष ज्योति सजवाण, मंडल अध्यक्ष मनोज ध्यानी, पार्षद सुरेंद्र सिंह नेगी सहित कई गणमान्य व्यक्ति और क्षेत्रवासी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार और जनसमस्याओं का समाधान प्राथमिकता है।

Related Articles

Back to top button