उत्तराखंडखेलटिहरी गढ़वाल

राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, विजेताओं को मिले पदक

बौराड़ी स्टेडियम में आयोजित हुई विभिन्न वर्गों की व्यक्तिगत और टीम स्पर्धाएं, जिला पंचायत अध्यक्ष ईशिता सजवाण ने किया सम्मानित

टिहरी गढ़वाल(दिलीप शर्मा): बौराड़ी स्टेडियम में आयोजित नौवीं राज्य स्तरीय सीनियर बालक-बालिका तीरंदाजी प्रतियोगिता के दूसरे दिन रविवार को खिलाड़ियों ने विभिन्न व्यक्तिगत और टीम स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के विभिन्न वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों और टीमों को जिला पंचायत अध्यक्ष ईशिता सजवाण ने पदक प्रदान कर सम्मानित किया।

व्यक्तिगत स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने जीते पदक

इंडियन राउंड महिला वर्ग में मानषी राणा ने स्वर्ण, सनाया भंडारी ने रजत और तोषी जनार्दन ने कांस्य पदक जीता। पुरुष वर्ग में आदर्श पंवार प्रथम, अनिरुद्ध बिष्ट द्वितीय और आशीष तृतीय स्थान पर रहे।

कंपाउंड महिला वर्ग में विनीता ने स्वर्ण, अनुष्का ने रजत और नंदनी राणा ने कांस्य पदक हासिल किया। पुरुष वर्ग में शिवम वर्मा ने स्वर्ण, भीम यादव ने रजत और ऋषभ त्यागी ने कांस्य पदक अपने नाम किया।

रिकर्व पुरुष वर्ग में आदर्श नेगी ने स्वर्ण, अनीष राज ने रजत और चैतन्य सती ने कांस्य पदक जीता। महिला वर्ग में अनन्या बिष्ट प्रथम, दिव्यांशी द्वितीय और कीर्ति नव्याल तृतीय स्थान पर रहीं।

ओलंपिक इंडियन राउंड पुरुष वर्ग में नमन ने स्वर्ण, आशीष ने रजत और आदर्श ने कांस्य पदक प्राप्त किया। महिला वर्ग में मानषी राणा ने स्वर्ण, तोषी ने रजत और सनाया भंडारी ने कांस्य पदक जीता।

ओलंपिक राउंड रिकर्व पुरुष वर्ग में आदर्श नेगी ने स्वर्ण, चैतन्य सती ने रजत और कार्तिक राणा ने कांस्य पदक हासिल किया। महिला वर्ग में अनन्या ने स्वर्ण, दिव्यांशी ने रजत और कीर्ति ने कांस्य पदक जीता।

ओलंपिक कंपाउंड पुरुष वर्ग में दिग्विजय ने स्वर्ण, अभिषेक रावत ने रजत और शिवम वर्मा ने कांस्य पदक प्राप्त किया। महिला वर्ग में अनुष्का ने स्वर्ण, विनीता ने रजत और जिया ने कांस्य पदक अपने नाम किया।

टीम स्पर्धाओं में देहरादून और हरिद्वार का शानदार प्रदर्शन

इंडियन राउंड पुरुष टीम स्पर्धा में देहरादून ने स्वर्ण, उत्तराखंड पुलिस ने रजत और ऊधमसिंह नगर ने कांस्य पदक जीता। महिला टीम स्पर्धा में हरिद्वार ने स्वर्ण और अल्मोड़ा ने रजत पदक हासिल किया।

रिकर्व पुरुष टीम स्पर्धा में देहरादून की टीम ने स्वर्ण, उत्तराखंड पुलिस ने रजत और पौड़ी ने कांस्य पदक प्राप्त किया।

कंपाउंड पुरुष टीम स्पर्धा में अल्मोड़ा ने स्वर्ण, देहरादून ने रजत और हरिद्वार ने कांस्य पदक जीता। वहीं, महिला वर्ग में हरिद्वार ने स्वर्ण, देहरादून ने रजत और पौड़ी ने कांस्य पदक अपने नाम किया।

 

खेलों से बढ़ता है अनुशासन और आत्मविश्वास : ईशिता सजवाण

पदक वितरण समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष ईशिता सजवाण ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए उनके प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने कहा कि खेल प्रतियोगिताएं युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का बेहतर अवसर प्रदान करती हैं। तीरंदाजी जैसे खेल एकाग्रता, अनुशासन, धैर्य और आत्मविश्वास को बढ़ावा देते हैं।

उन्होंने खिलाड़ियों से निरंतर अभ्यास करने और खेल भावना बनाए रखने का आह्वान किया। साथ ही राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर टिहरी गढ़वाल सहित उत्तराखंड का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।

Related Articles

Back to top button