



देहरादून(दिलीप शर्मा): ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने देहरादून में उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह से भेंट की। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल को पांच वर्ष के कार्यकाल के लिए बधाई देते हुए उनके योगदान की सराहना की।

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि राज्यपाल गुरमीत सिंह का पांच वर्षों का कार्यकाल अत्यंत सराहनीय एवं प्रेरणादायी रहा है। इस दौरान उत्तराखंड के प्रति उनका विशेष लगाव, आमजन के साथ आत्मीय जुड़ाव तथा प्रदेश की प्रगति और विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता उल्लेखनीय रही है।
उन्होंने कहा कि राज्यपाल ने अपने सरल, सहज एवं संवेदनशील व्यक्तित्व से प्रदेशवासियों के बीच विशेष स्थान बनाया है। जनता के प्रति उनका स्नेह और उत्तराखंड की संस्कृति, परंपराओं एवं जनभावनाओं के प्रति सम्मान सदैव स्मरणीय रहेगा।
डॉ. अग्रवाल ने कहा कि राज्यपाल के रूप में गुरमीत सिंह का योगदान और प्रदेशवासियों के साथ उनके आत्मीय संबंध लंबे समय तक याद किए जाते रहेंगे।





