उत्तराखंडऋषिकेशपुलिस बुलेटिन

ऋषिकेश फायरिंग कांड का खुलासा: दून पुलिस ने तीन शूटरों को देशी हथियारों के साथ दबोचा, फरार मुख्य आरोपी की तलाश जारी

देहरादून / ऋषिकेश,17 जुलाई 2025- ऋषिकेश क्षेत्र में दिनांक 12 जुलाई 2025 को बैराज रोड़ पर हुई सनसनीखेज फायरिंग की घटना में शामिल तीन अभियुक्तों को दून पुलिस एवं एसओजी की संयुक्त टीम ने सराहनीय तत्परता दिखाते हुए गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्तों के कब्जे से तीन अवैध देशी तमंचे, तीन जिंदा कारतूस और घटना में प्रयुक्त वाहन बरामद किया गया है।

घटना के संबंध में वादी वैभव रावत निवासी शिव विहार कॉलोनी, गुमानीवाला ने कोतवाली ऋषिकेश में शिकायत दर्ज कराई थी कि हर्ष चौधरी उर्फ हर्ष जाट, लव कांबोज व अन्य ने वाहन संख्या HR-29 AP 6019 i20 में आकर उन पर जानलेवा हमला किया और फायरिंग कर मौके से फरार हो गए।

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए FIR संख्या 348/2025 धारा 109(1) बीएनएस के अंतर्गत मामला पंजीकृत कर तत्काल जांच प्रारंभ की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशन में विशेष टीमों का गठन किया गया, जिन्होंने सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण, सूचनाओं के आदान-प्रदान और मुखबिर तंत्र के सहयोग से गहन सुरागरसी करते हुए तीन आरोपियों को खाण्डगांव पार्किंग क्षेत्र से गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अभियुक्त:

1.हिमांशु उर्फ प्रशांत कुमार, निवासी ननहेड़ा, थाना भगवानपुर, हरिद्वार – उम्र 19 वर्ष

2.दीक्षित कुमार, निवासी ननहेड़ा, थाना भगवानपुर, हरिद्वार – उम्र 19 वर्ष

3 .विशाल कश्यप उर्फ सूटर, निवासी ग्राम तांशीपुर, कोतवाली मंगलौर, हरिद्वार – उम्र 20 वर्ष

बरामदगी विवरण:

० हिमांशु उर्फ प्रशांत से 01 देशी तमंचा (12 बोर) व 01 जिंदा कारतूस

० दीक्षित कुमार से 01 देशी तमंचा (315 बोर) व 01 जिंदा कारतूस

० विशाल कश्यप उर्फ सूटर से 01 देशी तमंचा (315 बोर) व 01 जिंदा कारतूस

० घटना में प्रयुक्त वाहन – i20 कार (HR-29 AP 6019)

प्रारंभिक पूछताछ में खुलासा:

गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि मुख्य आरोपी हर्ष चौधरी का वादी वैभव रावत से पुराना विवाद चल रहा था, जिसके चलते वादी को डराने-धमकाने के उद्देश्य से हमलावरों को ऋषिकेश बुलाकर फायरिंग कराई गई।

फरार मुख्य अभियुक्त हर्ष चौधरी उर्फ हर्ष जाट और लव कांबोज की तलाश के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश जारी है। इसके अलावा गिरफ्तार अभियुक्तों के उत्तराखंड व अन्य राज्यों से आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।

सराहनीय पुलिस कार्य:

इस जघन्य फायरिंग कांड का शीघ्र खुलासा कर आमजन में विश्वास स्थापित करने वाली पुलिस टीम की सक्रियता व समर्पण सराहनीय है। इस कार्रवाई से असामाजिक तत्वों को कड़ा संदेश गया है कि कानून से कोई बच नहीं सकता।

पुलिस टीम:

० उपनिरीक्षक: श्री योगेश चंद खुमरियाल, श्री निखिलेश बिष्ट, श्री विनय शर्मा

० ASI: श्री राजकुमार

० हेड कांस्टेबल: अमित राणा

० कांस्टेबल: मनमोद राणा, सुमित कुमार, नवनीत सिंह (SOG), शीशपाल (SOG), मनोज कुमार (SOG)

Related Articles

Back to top button