Blog

युवती हत्या मामले में सोशल मीडिया पर फोटो-वीडियो वायरल करने वालों को पुलिस की सख्त चेतावनी

मृतका की फोटो-वीडियो प्रसारित करना अपराध, दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई : पुलिस

कानून-व्यवस्था फोकस                  सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक प्रसारण बर्दाश्त नहीं, कानून तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई : पुलिस प्रशासन                                                 

जनहित अपील शैली                    युवती हत्या प्रकरण में सोशल मीडिया पर संयम बरतने की अपील, उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई

फोटो-वीडियो वायरल करने पर होगी कठोर कार्रवाई : पुलिस
ऋषिकेश, (दिलीप शर्मा): ऋषिकेश कोतवाली क्षेत्र में घटित युवती की हत्या की दुखद घटना के संबंध में यह संज्ञान में आया है कि कुछ व्यक्तियों द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से संबंधित युवती की फोटो एवं वीडियो का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।
इस पर युवती के परिजनों तथा क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों एवं व्यापार मंडल के पदाधिकारियों द्वारा गंभीर आपत्ति व्यक्त की गई है तथा ऐसे कृत्य करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई किए जाने की अपील पुलिस प्रशासन से की गई है।
अतः सामान्य जन से अपील की जाती है कि घटना से संबंधित किसी भी प्रकार की फोटो अथवा वीडियो को साझा कर किसी की भावनाओं को आहत न करें।
यदि कोई व्यक्ति जानबूझकर भावनाएं आहत करने अथवा कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने के उद्देश्य से उक्त फोटो/वीडियो का प्रचार-प्रसार करता पाया गया, तो उसके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ऋषिकेश पुलिस 

Related Articles

Back to top button