उत्तराखंडऋषिकेशरामलीला

रामलीला हमारी संस्कृति और संस्कारों को जीवंत रखने का सशक्त माध्यम : डॉ. अग्रवाल

आईडीपीएल में रामलीला के समापन समारोह में पहुंचे विधायक, कलाकारों और आयोजकों को किया सम्मानित

ऋषिकेश,(दिलीप शर्मा): आईडीपीएल ग्राउंड में अमोला युवा शक्ति मंडल समिति की ओर से आयोजित रामलीला के समापन समारोह में ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने प्रतिभाग किया। इस दौरान समिति के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। डॉ. अग्रवाल ने रामलीला मंचन का अवलोकन कर कलाकारों के अभिनय की सराहना की और सफल आयोजन के लिए समिति के सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए सम्मानित किया।

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि प्रभु श्रीराम संपूर्ण विश्व के आराध्य हैं। उनका जीवन त्याग, समर्पण, सत्य, न्याय और कर्तव्यनिष्ठा का अनुपम उदाहरण है। रामायण के आदर्श प्रत्येक व्यक्ति को अपने कर्तव्यों का पालन करने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर निर्माण को करोड़ों रामभक्तों की वर्षों पुरानी आकांक्षा की पूर्ति बताया।

उन्होंने कहा कि रामलीला जैसे आयोजन हमारी समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और संस्कारों को जीवंत रखने के साथ नई पीढ़ी को भगवान श्रीराम के आदर्शों से जोड़ते हैं। ऐसे आयोजनों से समाज में प्रेम, भाईचारे और सद्भाव की भावना मजबूत होती है।

इस अवसर पर समिति अध्यक्ष धर्मानंद अमोली, उपाध्यक्ष सुंदर मोहन अमोली, सचिव नरेश अमोली, मीडिया प्रभारी संदीप अमोली, मधुसूदन अमोली, सोमदत्त अमोली, हर्षमोहन अमोली, मनीष भट्ट, मुकेश देवरानी, पार्षद हर्षवर्धन रावत सहित समिति के पदाधिकारी, सदस्य और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button