उत्तराखंडटिहरी गढ़वालपुलिस बुलेटिनमुनि की रेती

हत्या के मुकदमे में वांछित वारंटी गिरफ्तार, मुनिकीरेती पुलिस ने खारा स्रोत से दबोचा

ऑपरेशन प्रहार के तहत टिहरी पुलिस की कार्रवाई, धारा 302, 307 और 120बी आईपीसी के मामले में न्यायालय में विचाराधीन है मुकदमा

मुनिकीरेती/टिहरी(दिलीप शर्मा): जनपद में अपराधियों एवं न्यायालय से जारी वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत मुनिकीरेती पुलिस ने हत्या के अभियोग से संबंधित एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को खारा स्रोत क्षेत्र से दबोचा। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल श्वेता चौबे के निर्देशन में जनपदभर में अपराधियों एवं वारंटियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दो नवंबर 2026 को प्रभारी निरीक्षक मुनिकीरेती के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना और सुरागरसी-पतारसी के आधार पर कार्रवाई करते हुए लिखवार सिंह (52 वर्ष) पुत्र गलू सिंह, निवासी बांस काटल, गुलर, थाना मुनिकीरेती को खारा स्रोत क्षेत्र से गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध माननीय न्यायालय में वाद संख्या 16/20 के तहत भारतीय दंड संहिता की धारा 302, 307 और 120बी में मामला विचाराधीन है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।

दो सदस्यीय पुलिस टीम ने की गिरफ्तारी

वारंटी अभियुक्त की गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक शिवराम और हेड कांस्टेबल गिरीश असवाल शामिल रहे।

अपराधियों की सूचना पुलिस को देने की अपील

टिहरी पुलिस ने कहा कि जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि अपराधियों एवं वारंटियों के संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें।

Related Articles

Back to top button