उत्तराखंडहरिद्वार

कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को लेकर उच्चस्तरीय बैठक आयोजित

हरिद्वार में 11 फरवरी को परामर्शदात्री समिति की बैठक, व्यवस्थाओं पर हुआ मंथन

 

हरिद्वार/ऋषिकेश (दिलीप शर्मा): आगामी कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को समयबद्ध और सुव्यवस्थित रूप से पूर्ण करने के उद्देश्य से हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण के सभागार में एक महत्वपूर्ण परामर्शदात्री समिति की बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक की अध्यक्षता संबंधित वरिष्ठ अधिकारी द्वारा किया गया , जिसमें कुंभ मेला से जुड़ी विभिन्न व्यवस्थाओं, सुरक्षा, स्वच्छता, यातायात, स्वास्थ्य सेवाओं तथा श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने पर रहा विशेष जोर

बैठक का मुख्य उद्देश्य कुंभ मेला-2027 के दौरान श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना तथा मेला क्षेत्र में समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करना है। इसके अंतर्गत—

  • सुरक्षा व्यवस्था
  • यातायात प्रबंधन
  • स्वास्थ्य सेवाएं
  • स्वच्छता व्यवस्था
  • आवास एवं ठहराव
  • व्यापारिक एवं पर्यटन व्यवस्थाएं                            जैसे प्रमुख विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।

प्रशासन, पुलिस और सामाजिक संगठनों की होगी सहभागिता

बैठक में प्रशासनिक, पुलिस, नगर निकाय, धार्मिक संस्थाओं, व्यापारिक संगठनों और मीडिया प्रतिनिधियों की व्यापक सहभागिता सुनिश्चित की गई, ताकि सभी पक्षों के सुझावों को शामिल करते हुए बेहतर कार्ययोजना तैयार की जा सके।

बैठक मे इन प्रमुख अधिकारियों एवं प्रतिनिधियों को किया गया आमंत्रित

बैठक में निम्नलिखित अधिकारियों एवं संस्थाओं के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है—

  • जिलाधिकारी, हरिद्वार
  • पुलिस महानिरीक्षक, कुंभ मेला-2027
  • वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, हरिद्वार
  • पुलिस अधीक्षक, हरिद्वार
  • मेलाधिकारी (स्वास्थ्य), कुंभ मेला-2027
  • अपर मेलाधिकारी, कुंभ मेला-2027
  • महापौर, नगर निगम ऋषिकेश
  • महापौर, नगर निगम हरिद्वार
  • अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती
  • अध्यक्ष, श्री गंगा सभा, हरिद्वार
  • अध्यक्ष, अखाड़ा परिषद
  • अध्यक्ष, धर्मशाला परिषद
  • अध्यक्ष, प्रेस क्लब / पत्रकार संघ
  • अध्यक्ष, पंचपुरी षड्दर्शन साधु समाज
  • अध्यक्ष, आश्रम परिषद
  • प्रतिनिधि, व्यापार मंडल
  • अध्यक्ष, होटल एसोसिएशन

सभी वर्गों के सुझावों से बनेगी प्रभावी रणनीति
प्रशासन का उद्देश्य है कि सभी संबंधित विभागों एवं संगठनों के सहयोग से कुंभ मेला-2027 को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और ऐतिहासिक बनाया जाए। बैठक के माध्यम से प्राप्त सुझावों के आधार पर आगामी कार्ययोजना को अंतिम रूप दिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button