उत्तराखंडक्राइमदेहरादून

तिब्बती मार्केट के पास युवक की गोली मारकर हत्या, मृतक रिटायर्ड कर्नल का बेटा

पारिवारिक विवाद के एंगल पर जांच, स्कूटी सवार दो हमलावरों की तलाश तेज

देहरादून, 11 फरवरी(दिलीप शर्मा): कोतवाली डालनवाला क्षेत्र अंतर्गत तिब्बती मार्केट के पास मंगलवार सुबह एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने घायल को तत्काल दून अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान अर्जुन शर्मा निवासी इंदिरा नगर, थाना बसंत विहार, देहरादून के रूप में हुई है। अर्जुन शर्मा जीएमएस रोड स्थित अमरदीप गैस एजेंसी के संचालक थे तथा रिटायर्ड कर्नल के पुत्र बताए जा रहे हैं।

▶ सुबह 10:30 बजे की है घटना

पुलिस के अनुसार, सुबह करीब 10:30 बजे अज्ञात बदमाशों ने अर्जुन शर्मा को गोली मार दी। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा और घायल को अस्पताल भिजवाया गया।

▶ पारिवारिक विवाद से जुड़ा मामला

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक का अपने पारिवारिक व्यवसाय को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते उनकी माता द्वारा उच्च न्यायालय में बेटे से जान का खतरा बताते हुए सुरक्षा की मांग की गई थी।

▶ स्कूटी सवार दो हमलावरों पर शक

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि वारदात को स्कूटी सवार दो युवकों ने अंजाम दिया। घटना के बाद दोनों मौके से फरार हो गए।

▶ एसएसपी के निर्देश पर गठित की गई टीमें

एसएसपी देहरादून के निर्देश पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है। जिलेभर में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

▶ हर एंगल से जांच में जुटी पुलिस

घटना के बाद उच्चाधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। पुलिस पारिवारिक विवाद, व्यावसायिक रंजिश सहित सभी पहलुओं पर गहन जांच कर रही है। जल्द ही मामले का खुलासा करने का दावा किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button