उत्तराखंडऋषिकेशछठ पूजा

छठ पूजा में शामिल हुए विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल, सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित कर की सुख-समृद्धि की कामना

वीरभद्र, त्रिवेणी घाट और आस्था पथ पर आयोजित कार्यक्रमों में की शिरकत, श्रद्धालुओं को दी छठ महापर्व की शुभकामनाएं

ऋषिकेश,16 नवंबर(दिलीप शर्मा): लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने वीरभद्र स्थित महामाई छठ पूजा समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।

कार्यक्रम में डॉ. अग्रवाल ने भगवान सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित कर क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं खुशहाली की कामना की। इसके बाद वह त्रिवेणी घाट तथा आस्था पथ स्थित गौरीशंकर मंदिर के समीप आयोजित छठ पूजा कार्यक्रमों में भी शामिल हुए। यहां उन्होंने बड़ी संख्या में मौजूद श्रद्धालुओं से मुलाकात कर उन्हें छठ महापर्व की शुभकामनाएं दीं और बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस दौरान श्रद्धालुओं में डॉ. अग्रवाल के साथ फोटो खिंचवाने को लेकर भी खासा उत्साह दिखाई दिया।

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि छठ महापर्व हमारी समृद्ध लोक संस्कृति, आस्था, श्रद्धा और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक है। भगवान सूर्य देव एवं छठी मैया की उपासना का यह पर्व हमें प्रकृति के प्रति सम्मान और सामाजिक समरसता का संदेश देता है। उन्होंने कामना की कि छठी मैया और भगवान सूर्य देव की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो।

इस अवसर पर महामाई छठ पूजा समिति के अध्यक्ष राम आशीष राजभर, महासचिव डीसी राजभर, उपाध्यक्ष नंदलाल राजभर, राम कैलाश, कमलेश, राजेश साहनी, लल्लन राजभर, संजय पासवान, गौतम गुप्ता, सुरेश शर्मा, दीपक सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button